अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ में उत्तराखंड का बढ़ा मान सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक रामवीर यादव एवं कोषाध्यक्ष अलका अरोड़ा हुए सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ में उत्तराखंड का बढ़ा मान सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक रामवीर यादव एवं कोषाध्यक्ष अलका अरोड़ा हुए सम्मानित
07 July 2026

अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ में उत्तराखंड का बढ़ा मान सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक रामवीर यादव एवं कोषाध्यक्ष अलका अरोड़ा हुए सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ में उत्तराखंड का बढ़ा मान सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक रामवीर यादव एवं कोषाध्यक्ष अलका अरोड़ा हुए सम्मानित रुद्रपुर। न्यूज़ प्रिंट संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार (रोहतास, बिहार) में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ–2026 का भव्य समापन हुआ। इस सम्मेलन में भारत के 24 राज्यों सहित नेपाल एवं भूटान से आए सैकड़ों रक्तवीरों, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। मानव सेवा, रक्तदान जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिनिधियों को समारोह में सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद स्थित रुद्रपुर की सामाजिक संस्था सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक रामवीर यादव एवं कोषाध्यक्ष अलका अरोड़ा को समाज सेवा, रक्तदान जागरूकता, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा तथा जरूरतमंदों के लिए निरंतर किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि बिहार CID के निदेशक विपिन कुमार चौधरी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है तथा सामाजिक संगठनों के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा उत्तराखंड में किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह सहित अन्य अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में बामेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, रक्तवीरों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा उत्तराखंड में 24×7 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, रक्तदान जागरूकता अभियान, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र एवं शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने सहित अनेक जनहित एवं मानव सेवा के कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। संस्था को मिला यह सम्मान उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के सामाजिक सेवा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

Back to News

Latest News